Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जबलपुर दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध क्रय दरों में वृद्धि

मण्डला 21 अप्रैल 2022

संभागायुक्त जबलपुर एवं प्रशासक, प्राधिकृत अधिकारी, जबलपुर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा 11 अप्रैल 2022 से दुग्ध क्रय दरों में एक बार फिर वृद्धि करते हुए इसे रू. 700 प्रति किग्रा फैट के आधार पर निर्धारित किया गया है। दुग्ध संघ से सम्बद्ध लगभग 750 दुग्ध सहकारी समितियों के 24,000 दुग्ध उत्पादक किसानों को इससे लाभ प्राप्त होगा। गौरतलब है कि गत वर्ष माह अप्रैल 2021 में दूध की क्रय दर रू. 540 प्रति किग्रा फैट थी, जबकि 11 अप्रैल 2022 से यह दर रू. 700 प्रति किग्रा फैट कर दी गई है। इस प्रकार वृद्धि से दुग्ध उत्पादक किसानों को लगभग रू. 9 से 10 प्रति लीटर की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी तथा दुग्ध उत्पादक किसानों को दूध का उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा। इस मूल्य वृद्धि से राज्य शासन के किसानों की आय दुगनी करने के अभियान को भी सहयोग मिलेगा।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 नवम्बर 2022

Reva India News

चुटका परमाणु विद्युत परियोजना संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

23 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment