Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अमल ज्योति स्कूल महाराजपुर में टीबी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मंडला 30 दिसंबर 2024

जिला क्षय अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिवसीय टी. बी. अभियान नि-क्षय शिविर के तहत् अमल ज्योति हा.से. स्कूल महाराजपुर में 30 टी.बी. मरीजों को स्कूल प्रबंधन के द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम में फूड बास्केट का वितरण किया गया। शिक्षकों, छात्र-छात्राओं का टीबी बीमारी के प्रति ऑरियेण्टेशन किया गया तथा उपस्थित स्टॉफ के द्वारा टीबी की शपथ लेकर सर्टिफिकेट डाउनलोड किये गये। अभियान के तहत् महाराजपुर स्थित धार्मिक स्थल संगम घाट पर विभिन्न प्रकार की आई.ई.सी. जैसे स्थानीय कलाकार द्वारा गायन के माध्यम से टीबी का प्रचार किया गया। नौकाओं में टीबी आई.ई.सी. की गई, चाय पर चर्चा के दौरान भी आमजन एवं आगंतुकों को टीबी बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। उक्त अभियान में जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर, डीपीसी श्री गौरव साहू, एसटीएस श्री मुकुल तुमराम, एसटीएलएस श्री आलोक रंजन अवधवाल, टीबीएचव्ही श्री भूपेन्द्र चौधरी, पिरामल स्वास्थ्य से श्री राम सिंगौर एवं श्री रमेश परस्ते उपस्थित रहे।

Related posts

कुम्भ स्टार मंडला एवं जांहगीराबाद ने जीता मैच!

Reva India News

मतदाता सूची पुनरीक्षण के अन्तर्गत गणना प्रपत्र वितरण एवं प्रविष्टि कार्य का एसडीएम नैनपुर द्वारा निरीक्षण

Reva India News

जिले के हॉस्टल्स में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

Leave a Comment