Reva India News
Otherऑटोकोरोना वायरसमंडला हमारा जिला

जिले में मिले 10 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 15 अक्टूबर 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 15 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 10 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम खैरी निवासी 70 वर्षीय पुरूष, राजीव कालोनी निवासी 57 वर्षीय पुरूष, क्लब महिंद्रा मोचा निवासी 39 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं.-15 बम्हनी निवासी 59 वर्षीय पुरूष, ग्राम देवदरा निवासी 9 वर्षीय बालिका, पुलिस लाइन मण्डला निवासी 49 वर्षीय महिला, निवास निवासी 36 वर्षीय महिला, ग्राम चौरई खापा निवासी 22 वर्षीय महिला, ईडन गार्डन लालीपुर निवासी 33 वर्षीय पुरूष तथा ग्राम केदारपुर ब्लाक घंसौर निवासी 49 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

Related posts

नगरपालिका मंडला द्वारा रपटा घाट, नेहरू स्मारक चौराहा एवं वार्डों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Reva India News

विद्यार्थियों को अध्ययन व सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें – कलेक्टर बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया वार्षिक उत्सव

Reva India News

श्रीकृष्ण की लीलाओं से सजेगी मंडला की सांस्कृतिक संध्या ‘श्रीकृष्ण पर्व’ में नृत्य-नाटिका और भक्ति गायन की मनोहारी प्रस्तुतियाँ

Reva India News

Leave a Comment