Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक जनवरी तक धान का उपार्जन कार्य स्थगित किया गया है

मंडला 30 दिसंबर 2024

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि आगामी दिवसों में वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जन केन्द्रों पर उपलब्ध धान के सुरक्षित भण्डारण हेतु 30, 31 दिसम्बर 2024 एवं एक जनवरी 2025 को (केवल तीन दिवस) समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन कार्य स्थगित किया गया है। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का अवसर देने हेतु उपार्जन की अंतिम 20 जनवरी 2025 को बढ़ाकर 23 जनवरी 2025 तक की गई है। 30 दिसम्बर 2024 से एक जनवरी 2025 अवधि में जिन किसानों के स्लॉट की तिथि थी, उनके स्लॉट की वैधता अवधि 5 कार्य दिवस बढ़ाई गई है। किसानों से आग्रह किया गया है कि 30, 31 दिसम्बर 2024 एवं एक जनवरी 2025 तक अपनी धान विक्रय करने हेतु उपार्जन केन्द्र पर रखे धान को वर्षा से सुरक्षित करने हेतु तिरपाल से ढक्कर रखें एवं अन्य कृषक धान विक्रय करने के लिए स्लॉट की समय-सीमा पर ही लेकर जाएं। अपने स्लॉट की तिथि देखने हेतु ऑनलाईन उपार्जन पोर्टल के वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in पर देख सकते हैं।

Related posts

कलेक्टर की उपस्थिति में पंचचौकी महाआरती संपन्न  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 11 सितम्बर 2023

Reva India News

मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के तहत मिले पट्टे सीएम श्री चौहान ने किया सजीव संबोधन

Reva India News

Leave a Comment