Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आनंद शिविर के लिए शासकीय सेवकों का पंजीयन कराएं

मंडला 16 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार राज्य आनंद संस्थान द्वारा शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से आनंद शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क राज्य आनंद संस्थान द्वारा वहन किया जाता है। इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी को अपने रिर्पोटिंग अधिकारी से लिखित अनुमति (निर्धारित प्रपत्र में) लेकर अपना पंजीयन संस्थान की वेबसाइट पर करना होता है। प्रत्येक शासकीय सेवक को अपने सेवाकाल में केवल एक ही आनंद शिविर में भाग लेने की पात्रता होती है। संदर्भित निर्देश, अनुमति एवं स्व घोषणा प्रपत्र की जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.anandsansthanmp.in पर आनंद शिविर पंजीयन टैब में डिटेल आप्शन पर जाकर अवलोकन किया जा सकता है। वर्तमान में आनंद शिविर का आयोजन ईशा फाउंडेशन संस्था कायंबटूर (तमिलनाडू) में 20 से 23 मार्च 2025 को किया जा रहा है। आनंद शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम में शासकीय सेवकों को सम्मिलित होने के लिये संपूर्ण यात्रा/प्रशिक्षण अवधि को कार्यावधि मान्य करने के निर्देश म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय में दिये गये हैं। आनंद शिविर में भाग लेने विभाग प्रमुख इच्छुक शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों का पंजीयन संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा सकती है। इस कार्य में आवश्यक सहयोग श्री विष्णु कुमार सिंगौर क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग/जिला संपर्क व्यक्ति आनंद विभाग मंडला से प्राप्त किया जा सकता है।

Related posts

धारावाहिक से नाराज होकर सर्व आदिवासी समाज गढ़ा मंडला ने खटिया थाने पर सौंपा ज्ञापन

Reva India News

कलेक्टर ने ली वन अधिकार समिति की बैठक  

Reva India News

विजयदशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के शस्त्र पूजन में सनातनियों की दिखी झलक .शक्ति शस्त्र पदयात्रा में मातृशक्तियों ने लगाए जयकारे

Reva India News

Leave a Comment