Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मंडला 27 जनवरी 2025

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम के तहत चिन्हित किए गए प्रकरणों को सभी विभाग गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। उन्होंने सीएल हेल्पलाईन के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक प्रकरणों का समय सीमा में सकारात्मक निराकरण करें। प्रकरणों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने का प्रयास करें। उन्होंने 50 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों पर फोकस करें। कलेक्टर ने सी एवं डी ग्रेड तथा नॉन अटेंड में रहने वाले विभागों पर जुर्माने लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, श्री आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 100 दिवसीय निःक्षय शिविर की समीक्षा करते हुए कहा कि शतप्रतिशत रोगियों को चिन्हित करते हुए स्क्रीनिंग जांच के बाद उचित उपचार करें। 27 जनवरी से 2 फरवरी तक शासकीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों का स्क्रीनिंग कराएं। मिशन नेत्र ज्योति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि मेगा कैम्प आयोजित कर शतप्रतिशत बच्चों की स्क्रीनिंग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने एसडीएम को नेत्र ज्योति अभियान की प्रगति की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उच्च न्यायालयीन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक प्रकरणों पर निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत करें। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनकल्याण, उपार्जन, उर्वरक भंडारण, आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा, वक्फबोर्ड की संपत्ति दर्ज कराने, राजस्व महा अभियान, अंतर्विभागीय बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

संभाग बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुए विजयी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 7 जनवरी 2024

Reva India News

Leave a Comment