Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

30 जनवरी को शहीदों की स्मृति में 2 मिनिट का मौन रखा जाएगा

मंडला 29 जनवरी 2025

डिप्टी कलेक्टर कृते कलेक्टर ने बताया कि 30 जनवरी 2025 (शहीद दिवस) को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में प्रति वर्ष 2 मिनिट का मौन धारण रखा जाता है। उन्होंने सभी कार्यालयों को निर्देशित किया है कि उक्त दिनांक को पूर्वान्ह 11 बजे सायरन बजने पर अन्य काम तथा गतिविधियों को रोककर दो मिनिट का मौन रखा जाना है। सायरन सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जायेंगे और मौन धारण करेंगे। शहीदों की स्मृति के रूप में मनाये जाने वाले ’शहीद दिवस’ को उचित गंभीरता से एवं जनता के और बेहतर सहयोग से मनाया जाना सुनिश्चित करें।

Related posts

32 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

’सम्मान अभियान’’ के तहत् क्विज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

तत्काल व्हीलचेयर पाकर पवन ने जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

Reva India News

Leave a Comment