Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न

मण्डला 29 जनवरी 2025

राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कोरवर्क पर ध्यान दें। समस्त एसडीएम अपने स्तर से समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का प्रयास करें।      राजस्व महाअभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि समग्र ईकेवाईसी तथा समग्र से खसरे की लिंकिंग की कार्यवाही शतप्रतिशत पूर्ण करें। एसडीएम अपने स्तर से समीक्षा करें। कलेक्टर ने कहा कि सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण के लिए योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने प्रति केस पर 500 रूपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरूस्तीकरण, नक्शा तरमीम आदि के कार्यों में भी गति लाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले प्रकरणों के साथ-साथ पूर्व से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर भी ध्यान दें। बैठक में फर्म रजिस्ट्री, भू अर्जन, खसरा, अभिलेख दुरूस्ती, आधार आरओ लिंकेज, राजस्व वसूली, राहत सहित अन्य विषयों पर भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। गोलमेज कक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, समस्त एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related posts

आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

6 जून को लगाए गए 335 कोविड टीके

Reva India News

आरबीएसके की पहल से 12 वर्षीय ओम को मिला नया जीवन, हृदय में छेद का सफल ऑपरेशन

Reva India News

Leave a Comment