Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान के लिए प्रचार गाड़ी का आयोजन

मंडला, 21 मार्च 2026

समर्पित संस्था द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक के Centre for Financial Literacy, बीजाडांडी के अंतर्गत ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक प्रचार गाड़ी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेष रूप से ग्रामीण एवं निम्न आय वर्ग के लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बचत, डिजिटल भुगतान, बीमा, पेंशन योजनाओं तथा सुरक्षित वित्तीय लेनदेन के प्रति जागरूक करना था।

प्रचार गाड़ी ने विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों का भ्रमण किया, जहाँ ऑडियो संदेशों, पोस्टर, पंपलेट तथा प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से लोगों को वित्तीय जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान नागरिकों को बैंक खाता खोलने, एटीएम एवं यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। समर्पित संस्था की टीम द्वारा उपस्थित नागरिकों को वित्तीय रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खरीफ उपार्जन हेतु अनुविभागीय स्तरीय समिति का गठन किया

Reva India News

मंत्री संपतिया उइके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया ध्वजारोहण पुलिस लाईन मैदान मंडला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वाधीनता दिवस

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर टाउनहॉल में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment