Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में ईडीपी प्रशिक्षण 3 फरवरी से

मंडला 31 जनवरी 2025

खादी और ग्रामोद्योग आयोग के.व्ही.आई.सी. भोपाल द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग आयोग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द तथा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मण्डला द्वारा विभिन्न बैकों को प्रेषित एवं बैकों द्वारा स्वीकृत प्रकरणों में आवश्यक 5 दिवसीय प्रशिक्षण 3 फरवरी से 7 फरवरी 2025 एवं 10 दिवसीय ईडीपी प्रशिक्षण 3 फरवरी 2025 तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला में आयोजित किया जा रहा है। अतः ऐसे हितग्राही जिनको बैंकों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई वह आवश्यक दस्तावेज, बैंक द्वारा पोर्टल में अपलोड स्वीकृति पत्र, आधार कार्ड एवं दो फोटो प्रशिक्षण स्थल जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र लालीपुर जिला मंडला में 3 फरवरी 2025 को प्रातः 10ः30 उपस्थित होकर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।

Related posts

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण हेतु बैठक 13 सितंबर को होगी

Reva India News

पंजीयन के लिए शेष किसानों का 12 केन्द्रों में 26 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

Reva India News

महिष्मति घाट के पंचचौंकी महाआरती में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Reva India News

Leave a Comment