Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री के प्रथम मंडला आगमन पर आदिवासी शासकीय एवं सामाजिक संगठन ने किया भव्य स्वागत

मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद मण्डला के जिला सचिव भगतसिंह धुर्वे ने प्रेस विज्ञप्ति कर बतलाया कि 08 जुलाई को मण्डला प्रवास पर माननीय बिसाहू लाल सिंह जी मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण म.प्र. शासन भोपाल एवं प्रभारी मंत्री जिला मण्डला का प्रथम आगमन पर मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश सचिव (युवा प्रभाग) कमलकान्त श्याम के नेतृत्व में आमानाला ब्रिज के नीचे परिषद के पदाधिकारी एवं आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी गणों की उपस्थिति में फूलमालाओं से स्वागत वंदन किया गया। उक्त स्वागत समारोह में परिषद के सचिव भगतसिंह धुर्वे कर्मचारी/अधिकारी प्रभाग के अध्यक्ष तेजलाल धुर्वे, परिषद के उपाध्यक्ष कालूराम रौतिया, अनुसूचित जनजाति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंगलसिंह करचाम, आकाश के जिला अध्यक्ष डॉ. विजयसिंह धुर्वे, तुलसीराम मरावी, रूपसिंह कोर्चे, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के संयोजक रामसिंह पन्द्रो, मोहन मरकाम, एम. पी. बर्मे, परमसुख मार्को, संतोष मर्सकोले, इन्द्रजीत भण्डारी, सन्तुलाल मरावी, गुलाब सिंह मर्दरिया, जनपद उपाध्यक्ष भूपेन्द्र वरकड़े, मोहन मरावी, पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष सोनू मर्सकोले, आदि पदाधिकारियों, विभिन्न संगठनों की उपस्थिति में मंत्री महोदय का भव्य स्वागत किया गया।


 

Related posts

रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे चलाने पर चालानी कार्रवाई

Reva India News

जिले में अब तक 1494.9 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में प्रवेश के लिए आवेदन 28 अप्रैल तक

Reva India News

Leave a Comment