Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया महिष्मति घाट का निरीक्षण

मंडला 1 फरवरी 2025

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नर्मदा तट पर माहिष्मति घाट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पहले और दूसरे घाट का काम कल तक खत्म करें, साथ ही वहाँ पर सोलर लाइट भी लगवायें। कलेक्टर ने कहा कि नर्मदा तट पर आगामी 3 फरवरी को बसंत पंचमी और 4 फरवरी को नर्मदा जयंती है, इसी दिन निर्झरणी महोत्सव भी है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। इसलिए महाराजपुर तथा मंडला दोनों तरह वाहनों के व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करें। घाट की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भारत की जनगणना 2027: स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, नागरिकों से सहभागिता की अपील

Reva India News

जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री मिश्रा कृषि विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

15 मार्च तक शत-प्रतिशत दें वित्तीय फाईनेंस का लाभ – श्रीमती सिंह कलेक्टर ने ली डीएलसीसी की बैठक

Reva India News

Leave a Comment