Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समूह की महिला के पोल्ट्री फार्म पर पहुँचे कलेक्टर

भ्रमण के दौरान जाग्रति स्व सहायता समूह की मनीषा चंद्रौल दीदी के आग्रह पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा मुर्गीपालन गतिविधि का अवलोकन करने पहुँचे। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की दीदी से मुर्गीपालन की गतिविधि से जुड़ने और इससे संबंधित चुनौती के विषय में जानकारी ली। मनीषा दीदी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले उनके पास आमदनी का कोई स्थाई साधन नहीं था। समूह से छोटा ऋण लेकर इस कार्य की छोटे रूप में शुरूआत की थी। मुर्गीपालन गतिविधि के लिए समूह और ग्राम संगठन से दीदी अब तक एक लाख 70 हजार रूपए ऋण ले चुकी हैं। वर्तमान में उनके पास 4 हजार बर्ड हैं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने समूह की दीदी को इस स्टार्टअप के लिए उनको बधाई दी और कहा कि आप समूह की अन्य दीदियों को भी स्टार्टअप के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, सीईओ जनपद पंचायत बिछिया श्री रमेश मंडावी, डीपीएम एनआरएलएम श्री भगवान दास भैंसारे, विकासखंड प्रबंधक एनआरएलएम सुश्री शाहीन परवीन सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी को दृष्टिगत रखते हुए नए दिशा-निर्देश जारी जिला मिजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने जारी किए आदेश

Reva India News

आज से 27 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान

Reva India News

संजीनी बरकड़े के होठों पर लौटी मुस्कान एक सफल उपचार की प्रेरक कहानी

Reva India News

Leave a Comment