Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य स्तरीय संगोष्ठी प्रतियोगिता में मंडला की प्राची ठाकुर को मिला तृतीय स्थान

2 फरवरी 2025, मंडला

एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरदेनगर कक्षा सातवी की छात्रा प्राची ठाकुर इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी अन्न बाजरा संगोष्ठी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर मंडला जिले का नाम रौशन किया। इसी प्रकार शैलेष मेहरा ने गणित मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सम्मिलित हो कर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती लीलावती धुर्वे, डी.पी.सी. श्री अरविंद  विश्वकर्मा, ए.पी. सी. अकादमिक श्री शेषमणि गौतम, बी.आर.सी. श्री अनादि वर्मा बी.ए.सी., जनशिक्षक एवं शिक्षक परिवार ने हर्ष व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Related posts

पाले से बचाव के लिये कृषकों को सलाह

Reva India News

उर्वरक के अवैध परिवहन पर पिकअप चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

Reva India News

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संवेदीकरण कार्यशाला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment