Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभांवित हुई जिले की 1 लाख 97 हजार 46  लाड़ली बहनें  

मंडला 10 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनांतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोनकच्छ जिला देवास में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं को राशि सिंगल क्लिक से अंतरण की। इस दौरान जिले की 1 लाख 97 हजार 46 पात्र लाड़ली बहना के खातों 23 करोड़ 73 लाख 36 हजार 300 की राशि अंतरित की गई। साथ ही 96 हजार 574 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 5 करोड़ 79 लाख 44 हजार 400 की राशि का अंतरण किया गया। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का जिले में सीधा सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में एनआईसी कक्ष मंडला से लाड़ली बहनों ने सहभागिता की। साथ ही एक लाख 40 हजार 317 किसानों को 28 करोड़ 6 लाख 34 हजार रूपए की राशि अंतरित की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री जयदत्त झा, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकार की बड़ी योजना

Reva India News

इकाई मेसर्स बसंत सायकल असेम्बलिंग का भू-आवंटन एवं लीजडीड निरस्त

Reva India News

श्रावण मास में जिस प्रकार धरती को मेघराज सिंचित करते हैं आपने यहां के कला प्रेमियों को सिंचित किया – सोमेश मिश्रा प्रसिद्ध नृत्य नाटिका “राम की शक्ति पूजा” का हुआ भव्य नाट्य मंचन

Reva India News

Leave a Comment