Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

मंडला 10 फरवरी 2025

राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी, कर्मचारी एक टीम के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों पर लगातार सुनवाई करें तथा गुणदोष के आधार पर यथोचित निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान सम्माननिधि, तथा अभिलेख दुरूस्ती सहित अन्य प्रकरणों को समय पर निराकृत करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम एक सप्ताह में तहसील कार्यालयों का भ्रमण करते हुए कार्य में प्रगति लाएं। बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव, सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित समस्त तहसीलदार सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

विद्यारंभ: कलेक्टर ने बच्चों को दी शुभकामनाएं राजीव कालोनी की आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

वन विभाग से संबंधित विषयों पर टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

Reva India News

पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर आज से

Reva India News

Leave a Comment