Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1087 बच्चों को दी गई स्वर्ण प्राशन की छठवी खुराक

मंडला 11 फरवरी 2025

जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि कुपोषण से निदान पाने के लिए नवाचार स्वर्ण कवच अभियान का 27 सितंबर 2024 से शुरू किया गया है। इस अभियान में जिले के चिन्हांकित सेम बच्चों को लिया गया है जिसके अंतर्गत आयुर्वेदिक औषधि स्वर्ण प्राशन पुष्य नक्षत्र की तिथि में ही दी जाती है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और बौद्धिक शक्ति का विकास होता है। मंगलवार 1 फरवरी 2025 को 9 विकासखंड में 34 केन्द्रों में 1087 सेम बच्चों को स्वर्ण प्राशन की छठवी खुराक दी गई। विकासखंड मंडला के शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मंडला, सीएचसी बम्हनी बंजर, पीएचसी बकोरी में केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार नैनपुर विकासखंड के पिंडरई, डिठौरी और नैनपुर, बिछिया विकासखंड के बिछिया, अंजनिया, सिझौरा, मोचा, ककैया, रामनगर, विकासखंड मवई, मोतीनाला, घुटास, अंजनी, मेढ़ा, विकासखंड निवास, मनेरी, पिपरिया, भीखमपुर, मोहगांव, विकासखंड नारायणगंज सीएचसी, देवरीकला ग्राम पंचायत, मानेगांव, विकासखंड बीजाडांडी, समनापुर, विजयपुर, विकासखंड घुघरी सीएचसी, सलवाह, नैझर, सुरेहली, विकासखंड मोहगांव और देवगांव में केन्द्र स्थापित किया गया।

Related posts

महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

7 अक्टूबर को आयोजित होगा अन्न उत्सव, तैयारियाँ पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर पहुंच रही टीम 481 पंचायतों में एक भी एक्टिव केस नहीं

Reva India News

Leave a Comment