Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

मंडला 22 फरवरी 2025

शासकीय कार्यालयों में 31 मार्च 2025 से ई-ऑफिस प्रणाली लागू किया जाना है। जिले में ई ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिलास्तर पर स्थित कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को ई-कार्यालय प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ई दक्ष केंद्र मण्डला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ई-कार्यालय प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया।

डीआईओ एनआईसी श्रीमती मधु मिश्रा, ई-दक्ष केन्द्र के वरिष्ठ प्रशिक्षक शैलेष यादव, सुधीर सिंगौर, शिवराम पटेल, अजय खंडेलकर, तनुश्री पाठक द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के तहत विभिन्न प्लेटफार्म के विभिन्न कार्याे तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। प्रशिक्षण में ई-ऑफिस का परिचय व उपयोग, दस्तावेज़ तैयार करना व अनुमोदन प्रक्रिया, रिपोर्टिंग व फाइल ट्रैकिंग, सुरक्षा उपाय व गोपनीयता इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डीआईओ श्रीमती मधु मिश्रा ने बताया कि विभागों में कार्यप्रणाली को डिजिटल और कुशल बनाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ई-ऑफिस प्लेटफ़ॉर्म का सही और प्रभावी उपयोग सिखाया जा रहा है, ताकि कार्यों को डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित किया जा सकें। इससे कागजी प्रक्रिया में कमी लायी जा सकेगी। ई-ऑफिस प्लेटफ़ॉर्म पर दस्तावेजों की डिजिटल ट्रैकिंग व प्रसंस्करण, कार्यों में पारदर्शिता और कुशलता, समय की बचत एवं प्रक्रिया की गति में सुधार, कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद और सहयोग स्थापित करना है।

Related posts

जिले में 47 पंजीयन केन्द्रों में संचालित है खरीफ पंजीयन

Reva India News

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी का निरीक्षण

Reva India News

स्कूल की छात्राओं द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए भरा गया शपथ पत्र

Reva India News

Leave a Comment