Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के समस्त मैगजीन लाइसेंस धारकों एवं संचालकों की बैठक आयोजित विस्फोटक नियम के पालन एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मंडला, 29 अक्टूबर 2025

पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की अध्यक्षता में जिले के सभी मैगजीन लाइसेंस धारकों एवं संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेट्रोलियम एवं सुरक्षा संगठन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं विस्फोटक नियम 2008 के प्रावधानों के पालन को सुनिश्चित करने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

 

 

पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा ने निर्देशित किया कि विस्फोटक नियम 2008 एवं पीईएसओ के द्वारा जारी गाइडलाईन का पूर्ण पालन किया जाए। मैगजीन संचालन एवं विस्फोटक भंडारण कार्य चैकलिस्ट के अनुसार ही किया जाए। मंडला जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने से विस्फोटकों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन में विशेष सावधानी बरती जाए। अनाधिकृत व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में विस्फोटक सामग्री प्राप्त या हस्तांतरित न की जाए। सभी मैगजीन संचालक अपने मैग्जीन का नियमित स्वयं निरीक्षण करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी जाए। बैठक में सभी मैगजीन धारकों की अनुज्ञप्तियाँ (लाइसेंस) प्राप्त कर जांच एवं सत्यापन किया गया। बैठक में मैगजीन संचालक श्री संदीप गुप्ता, श्री शैलेन्द्र गुप्ता, श्री सीता गुप्ता, श्री अदनान कपाड़िया, श्री नितिन खासकलम, श्री हजिन्दर सिंह गुजराल, मैगजीन प्रबंधक (मैनेजर) श्री राज पाठक, श्री प्रदीप झारिया तथा श्री शिव मिलन झारिया उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया का निरीक्षण किया मरीजों से की चर्चा, वार्डों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reva India News

आज निवास अस्पताल में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर  

Reva India News

बिछिया में राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की गई

Reva India News

Leave a Comment