Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करें – सीईओ श्री कूमट सीईओ जि.पं. ने निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन खैरी का किया निरीक्षण

मंडला 3 मार्च 2025

नारायणगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने शनिवार को खैरी में निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करें। संबंधित उपयंत्री निर्माण कार्य का समय समय पर अनुश्रवण करें, जिससे भवन निर्माण समय पर पूर्ण हो, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय नागरिकों को शीघ्र उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज श्री गौरीशंकर डेहरिया सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से संपतिया बाई को मिला पक्का भवन

Reva India News

जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता का महत्व बताया गया

Reva India News

ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment