Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से संपतिया बाई को मिला पक्का भवन

मंडला 23 जुलाई 2024

जिला व जनपद पंचायत मंडला के ग्राम पंचायत जंतीपुर की निवासी संपतिया बाई भारतीय बैगा का प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्के मकान में रहने का सपना साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि उसका परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था, उनके पास इतने रूपए-पैसे भी नहीं थे, कि वे खुद का पक्का मकान बना सकें। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। उनकी कोई खेती-बाड़ी नहीं होने के कारण उनका परिवार मजदूरी पर निर्भर था। उन्होंने बताया कि मजदूरी से इतने रूपए-पैसे नहीं मिलते थे कि वे अपना पक्का मकान बना सके। संपतिया बाई ने बताया कि कच्चे मकान में रहने में उन्हें बहुत परेशानी होती थी। कच्चे मकान में प्रतिवर्ष कवेलू बदलना पड़ता था, नियमित रूप से लिपाई और छपाई करनी पड़ती थी। कच्चे मकान में बरसात के दिनों में पानी टपकता रहता था, ठंड के मौसम में ठंडी हवाएं घर के अंदर प्रवेश करती थी, गर्मी के मौसम में भी अधिक गर्मी पड़ती थी, जिससे उसके परिवार को कच्चे मकान में रहने पर बहुत परेशान होना पड़ता था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना सपनों के समान था।

संपतिया बैगा ने बताया कि एक दिन उसे ग्राम पंचायत से सूचना मिली कि उसका नाम प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में चयन कर लिया गया है। अब उसके लिए पक्का आवास भवन बनाया जायेगा यह सुनकर वह बहुत प्रसन्न हुई। संपतिया बाई ने बताया कि उसके लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पक्का भवन बनाने के लिए आवास की राशि स्वीकृत की गई। मनरेगा से 95 दिवस की मजदूरी का लाभ मिला। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पक्का भवन बन जाने पर संपतिया बाई का कहना है कि अब उसका पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हो गया है। वह प्रधानमंत्री जनमन योजना से बने पक्के मकान में रहने लगी है। बरसात, ठंड और गर्मी के मौसम में कच्चे मकान में रहने पर होने वाली कठिनाइयों से उसे मुक्ति मिल गई है। अब उसे किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वह प्रधानमंत्री जनमन योजना से पक्का आवास भवन पाकर बहुत प्रसन्न है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर को

Reva India News

हरे कृष्णा राधे कृष्णा भजन के साथ धर्मप्रेमियों ने भगवान जगन्नाथ से दुख हरने मांगी कामना रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Reva India News

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर दिखाया उत्साह जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment