Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मीरा दीदी के घर पहुँचे अधिकारी

मंडला 7 मार्च 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा नारायणगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम चुटका में आदिवासी महिला मीराबाई मरावी के घर पहुँचे एवं शासन की योजनाओं का फीडबैक लिया। मीरा दीदी ने शासन से मिल रही योजनाओं के विषय में चर्चा की। अधिकारियों ने दीदी से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मीरा दीदी के आग्रह पर उनके घर स्वल्पाहार भी किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम निवास शाहिद खान, सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज श्री गौरीशंकर डेहरिया तथा सरपंच चुटका उपस्थित रहे।

Related posts

हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 16 जिला मण्डला में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

धान खरीदी की शिकायत निराधार पाई गई  

Reva India News

अनुविभाग का सिविल डिफेंस प्लान बनाएं सभी एसडीएम – कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment