Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवानिवृत शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरण

मंडला 14 नवंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने माह अक्टूबर में अलग-अलग कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शासकीय कर्मचारियों को पीपीओ वितरण किया। कलेक्टर ने पीपीओ वितरण के साथ सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, जिला कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ वितरण किए गए हैं उनमें कलेक्ट्रेट मंडला से भोपाल प्रसाद सिंधिया, जिला एवं सत्र न्यायालय से राजेन्द्र कुमार पटवा, बीईओ कार्यालय नैनपुर से अंजना प्रजापति और शरद कुमार गुप्ता, बीईओ कार्यालय से बीजाडांडी छिद्दी सिंह परते और सुमंत्री सोनवानी, बीईओ कार्यालय घुघरी से रमाशंकर सिंह, बीईओ कार्यालय बिछिया से दयावती कार्तिकेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मंडला से विनोद कुमार चौरसिया और साहिब सिंह नरबरिया, उपसंचालक कान्हा टाईगर रिजर्व कार्यालय मंडला से नैनसिंह धूमकेती और शिवप्रसाद पाल, डीएफओ उत्पादन कार्यालय मंडला ईश्वरदीन परस्ते शामिल हैं।

Related posts

Elderly woman gets separated from family during Taj Mahal visit. How Agra Police helps her

Admin

अनुभूति कार्यक्रम संबंधी बैठक 3 जनवरी को

Reva India News

जनसुनवाई में 55 आवेदकों ने दिए आवेदन कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment