Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत राजवाड़ा में रोजगार सहायक की निजी व्यस्तता, पीएम आवास सर्वे कार्य प्रभावित

सिवनी जनपद पंचायत घंसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजवाड़ा के रोजगार सहायक तिवारी लाल उईके आए दिन ग्राम पंचायत पर ताला लगाकर अपने निजी कामों में व्यस्त रहते हैं ग्राम में विकास का शून्य है और ग्रामीण पंचायत के चक्कर काट रहे हैं ग्रामीणों में आक्रोश है जिसकी शिकायत जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 गोवर्धन सिंहराम से की गई जब जिला सदस्य मौके पर ग्राम पंचायत पहुंचे तब भी पंचायत पर ताला लगा था जनप्रतिनिधि ने पंचनामा बनाया और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है कार्यवाही की मांग की है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे सर्वे कार्य में रुकावट आ रही है। वजह है पंचायत के रोजगार सहायक की निजी कार्यों में व्यस्तता, जिससे इस महत्वपूर्ण सरकारी योजना का क्रियान्वयन धीमा पड़ गया है।

सूत्रों के अनुसार, पंचायत स्तर पर पात्र लाभार्थियों की पहचान और डेटा एकत्र करने का काम रोजगार सहायक की देखरेख में होना था, लेकिन उनकी अनुपस्थिति के चलते यह प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे कार्य में देरी होने से जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है।

स्थानीय प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है ताकि पीएम आवास योजना के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सके और ग्रामीणों को उनका हक समय पर मिल सके।

Related posts

मंडला में 13 एवं 14 फरवरी को सजेगा मिलेट फूड फेस्टिवल पुलिस ग्राउंड में होगा मोटा अनाज (श्री अन्न) का महाकुंभ

Reva India News

झंकार भवन में आयोजित किया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

Reva India News

47 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment