Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जागरूक महिला सशक्तिकरण से ही राष्ट्र निर्माण संभव – श्रीमती सिडाम  

मंडला 8 मार्च 2025

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय मण्डला द्वारा नेहरू युवा केंद्र मंडला श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज महाराजपुर के सहयोग से श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज महाराजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता पर ड्राइंग, रंगोली प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता नर्सिंग कॉलेज की आशिमा पटेल ने की। मुख्य अतिथि तौर पर मंडला एसडीम सोनम सिडाम, विशिष्ट अतिथि सविता सुलाखे प्राचार्य, श्री पुहुप सिंह भारत सामाजिक कार्यकर्ता, आरती शर्मा लेक्चर, सौम्या राय लेक्चर अनुराग राय नेहरू युवा केंद्र मंडला सहित शिक्षक शिक्षिकाएं थे।

कार्यक्रम के अध्यक्ष आशिमा पटेल ने अपने उद्बोधन में जानकारी देते हुए कहा कि नारी का सम्मान आज की वास्तविक प्रगति है हर सफल महिला के लिए उनकी मेहनत और संघर्ष और आत्मविश्वास होता है सशक्त महिला की सशक्त समाज का निर्माण करती है महिला किसी से काम नहीं है अपने बलबूती में इतिहास रच रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीम सोनम सिडाम ने जानकारी देते हुए कहा कि जब तक देश की नारी सशक्त नहीं होगी तब तक राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। प्राचीन समय से ही समाज में बढ़ती कुरीतियों के कारण नारी शक्ति के स्वरूप को उजागर नहीं किया गया, परंतु वर्तमान में देश की महिलाओं एवं समाज में बढ़ रही जागरूकता के कारण महिला प्रत्येक क्षेत्र में शिक्षा, तकनीकी, स्वास्थ्य, शासकीय सेवा, व्यापार एवं अन्य क्षेत्रों में अपने हुनर का परचम लहरा रही है। समाज की कुरीतियों विपरीत मानसिकता जैसे घरेलू हिंसा, पर्दा प्रथा, दैहिक शोषण, लिंग भेदभाव जैसे अपराध होने के कारण महिलाएं सशक्त होने में पूर्ण रूप से वंचित रहीं हैं जिससे देश का विकास तीव्र गति से हो पाना संभव नहीं था।

विशिष्ट अतिथि श्री पुहुप सिंह भारत ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है यत्र नार्यस्तु   पूज्यंते रामन्ते तंत्र देवता अर्थात जहां पर नारी का सम्मान होता है वहां देवता का वास होता है इसलिए हम सभी को हमारे जीवन में नारी का सम्मान जरूर करना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन श्रवण कुमार साहू, प्रचार अधिकारी केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मंच का संचालन करते हुए प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता सम्पूर्ण जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तरी व अन्य प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से  पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया साथ ही अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

Related posts

कलेक्टर ने विनीता को चैक देकर की आर्थिक सहायता

Reva India News

रोजगार मेले में 198 अभ्यर्थियों का चयन

Reva India News

ओशो ध्यान शिविर में बोले स्वामी गुरु शिष्य के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाते हैं

Reva India News

Leave a Comment