Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा परिक्रमा पर निकले दल ने नपा को भेंट किया कचरा से जैविक खाद् बनाने का सेल्यूशन

मण्डला 6 मार्च 2021

नर्मदा परिक्रमा पर निकले दल के सदस्यों द्वारा गीले कचरे को 30 दिन में जैविक खाद बनाने वाला सेल्यूशन नगरपालिका मंडला को भेंट किया गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात लाइव साइंस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बायोकल्चर तैयार किया गया है जो 30 दिवस में गीला कचरा को कंपोस्ट कर देता है। नर्मदा परिक्रमा पर निकले दल के सदस्य संजय परोर, जितेन्द्र पटैल, विजय सोनी एवं शरद शाह ने श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मंडला एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झारिया से मुलाकात कर सेल्यूशन भेंट किया। श्री झारिया ने दल के सदस्यों को नगर में स्वच्छता के संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं से अवगत् कराया। दल के सदस्यों के साथ नर्मदा शुद्धिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में भी चर्चा की गई।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 9 अप्रैल 2023

Reva India News

ऊर्जा विभाग को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

पोंडीमाल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रैली निकाली गई

Reva India News

Leave a Comment