Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुण्डली मिलान के साथ थैलेसीमिया टेस्ट भी जरूरी* *सरदार पटेल स्कूल आॅफ नर्सिंग में थैलेसीमिया एवं सिकिलसेल में हुई वर्कशाॅप* *जनजागरण ही इस बीमारी का एकमात्र समाधान*

*मण्डला।* सरदार पटेल स्कूल आॅफ नर्सिंग खैरी, मण्डला में में थैलेसीमिया एवं सिकिलसेल बीमारी की रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय, जनजागरण हेतु वर्कशाॅप का आयोजन किया गया जिसमें जबलपुर से मुक्ति फाउण्डेशन के फाउण्डर डाॅ. विवेक जैन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि डाॅ. रीषि उपाध्याय, सरदार पटेल स्कूल आॅफ नर्सिंग के प्रशासनिक अधिकारी आशीष ज्योतिषी कार्यक्रम अध्यक्ष रूप में उपस्थित रहे। थैलेसीमिया एवं सिकिलसेल बीमारी बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है जिसका एक मात्र इलाज जनजागरण है वर्कशाॅप को संबोधित करते हुये डाॅ. विवेक जैन ने बताया कि थैलेसीमिया एक अनुवांशिक बीमारी है माता-पिता से बच्चों में आती है, थैलेसीमिया बच्चो को रक्त चढ़ाकर ही बचाया जा सकता, इस गंभीर बीमारी का इलाज सिर्फ बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन है जिसमें लाखों रुपए का खर्च आता है भारत इस गंभीर बीमारी का कैपिटल बन चुका है हर सप्ताह एक थैलेसीमिया बच्चा इस दुनिया में पैदा हो रहा है अगर हमको इस बीमारी को रोकना है तो सिर्फ जन जागरण अभियान के तहत इस बीमारी को रोका जा सकता है। शादी के पहले थैलेसीमिया की जांच अवश्य कराएं थैलेसीमिया के लिए एचबीए2 इलेक्ट्रोफॉरेसिस टेस्ट अति आवश्यक है हम शादी के लिये कुंडली का मिलान तो करते हैं अगर लड़का लड़की शादी के पहले यह टेस्ट करा लें तो थेलीसी में बच्चे को इस दुनिया में आने से बचाया जा सकता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में आशीष ज्योतिषी ने बताया कि मण्डला जिले में थैलेसीमिया एवं सिकिलसेल की बीमारी से बहुत से बच्चे ग्रस्त हैं और इलाज हेतु ब्लड ट्रांसफारमेशन किया जाता है गंभीर स्थिति में 15 दिनों में एक बार ब्लड दिया जाता है ब्लड ट्रांसफारमेशन के दौरान भी बच्चे अन्य बीमारियों से भी ग्रसित होते हैं। मध्यप्रदेश शासन एवं भारत सरकार के द्वारा इस बीमारी से मुक्ति हेतु अभियान चलाया जा हा है यदि हमें इस बीमारी से मुक्त होना है तो सामाजिक जनजागरण के अलावा और कोई उपाय नहीं है। हम सभी को मिलकर भारत से इस बीमारी को हटाना है तो जागरूक होना पड़ेगा चूंकि बीमारी लाइलाज है। 12 वर्ष तक के बच्चे के लिये बोन मेरौ ट्रांसफारमेशन के अलावा और कोई इलाज नहीं है हम प्रयास करें कि ऐसे बच्चों का जन्म न हो। सरदार पटेल स्कूल आॅफ नर्सिंग खैरी, मण्डला में अध्ययनरत जी.एन.एम. एव ंबी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने थैलेसीमिया जैसे गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने जनजागरूकता लाने की शपथ ली। नम्रता चैरसिया के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विवेक सिंह ठाकुर, प्रवीण सिंगरहा, विजयश्री ठाकुर, वैशाली लांजेवार सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Related posts

नेशनल लोक अदालत सम्पन्न 159 प्रकरण निराकृत, 7259216 रूपये राशि का धनादेश पारित

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की अनंतिम सूची का प्रकाशन

Reva India News

जनहित की मांगों को लेकर मेट संघ ने सोपे ज्ञापन जनपद सीईओ ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

Leave a Comment