Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सर्री में हवेली क्षेत्र के पेंशनरों का स्नेह सम्मेलन आयोजित

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएषन म.प्र. जिला मण्डला कि क्षेत्रीय इकाई सर्री में अध्यक्ष जमना प्रसाद सिंगौर व जिला उपाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंगौर के संयुक्त प्रयास से हवेली क्षेत्र में निवासरत पेंशनरों का स्नेह सम्मेलन उप प्रांताध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य, संभागीय उपाध्यक्ष अधार सिंह राजपूत की अध्यक्षता, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. गोपाल कछवाहा, कोषाध्यक्ष एस.एन. अली,
चीफ एडवाईजर यशवंत डिके, जिला प्रवक्ता किशोर गुप्ता, सर्री इकाई के संरक्षक बालाराम जी जंघेला व सर्री सरपंच प्रेम लाल उइके के विशिष्ट आतिथ्य में शिवालय परिसर में आयोजित किया गया।
मंच का प्रभावी संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सुरेश्वर के द्वारा किया गया। शिव पूजन-वंदन मंचासीन अतिथि के द्वारा किये जाने के पश्चात सुरेश्वर जी ने अपने-अपने क्षेत्र में पेंशनर्स सदस्यता अभियान अंतर्गत की गई गतिविधियों से अवगत कराने नैनपुर अध्यक्ष रामगोपाल पटले, मण्डला तहसील अध्यक्ष नागेन्द्रनाथ चौरसिया, बम्हनी बंजर अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी, सालीवाड़ा अध्यक्ष सुदामा प्रसाद राय, महाराजपुर अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, टिकरवारा अध्यक्ष सुभाष पटेल व पदमी अध्यक्ष भगवान दास ठाकुर को अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया। समस्त अध्यक्षों का एकमतेन अभिमत रहा कि सदस्यता अभियान के लिए प्रत्येक पेंशनर्स का यह दायित्व बनता है कि वह अपने आस पास के पेंशनरों को संगठन से जोड़ने हेतु जागरूक रहे। इसी क्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्यों डॉ. गोपाल कछवाहा, यशवंत डिके, किशोर गुप्ता का मत था कि सदस्यता अभियान में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य किया जाना चाहिए।
जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन के द्वारा जबलपुर में आयोजित संभागीय बैठक व शहडोल में आयोजित प्रांतीय बैठक में सर्वसम्मति से भावी रणनीति का एजेण्डा तैयार किये जाने विषयक जानकारी दी गई। (1) 49 (6) धारा समाप्त हेतु माननीय प्रधानमंत्री से भेंट हेतु देहली जाने (2) छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पेंशनरों को देय 3 प्रतिशत महगाई राहत के अनुरूप मध्यप्रदेश शासन के द्वारा दिये जाने वावद् (3) 62 वर्ष से 70 वर्ष के पेंशनरो को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से जोड़ने हेतु माननीय मुख्यमंत्री से एक शिष्ट मण्डल भेंट करेगा। सर्री ग्राम पंचायत के सरपंच से पेंशनरों के हितार्थ सभाग्रह बनाने भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने सहज स्वीकार किया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों व उपस्थित 28 महिला पेंशनरों व 54 पुरूष पेंशनरों को टार्च प्रदाय कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन पश्चात् सभी पेंशनर्स सामूहिक भोज में सम्मिलित हुये।

 

Related posts

बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07642-251079

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर की अध्यक्षता में 19 सितंबर को जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न होगी

Reva India News

Leave a Comment