Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

मंडला 26 मार्च 2025

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के संयुक्त तत्वाधान में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला होमगार्ड एवं राज्य आपदा मोचन बल जिला मंडला से उप निरीक्षक श्री हेमराज परस्ते के नेतृत्व में टीम द्वारा विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित विभिन्न आपदाओं जैसे बाढ़, अग्नि दुर्घटना, सड़क दुर्घटना आदि के समय बचाव एवं सावधानी संबंधी जानकारी दी गई। कार्यशाला में टीम द्वारा प्रायोगिक रूप से डमी का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने विद्यार्थियों को अग्नि दुर्घटना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और कहा कि अग्नि दुर्घटना में राहत एवं बचाव कार्य आग लगने के कारणों पर निर्भर करता है। इस अवसर पर कार्यशाला में महाविद्यालय से डॉ. घनश्याम झरिया, डॉ. विजय मौर्य, डॉ. गरिमा छाबड़ा, श्री संदीप चौरसिया, श्री संतोष नंदा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Related posts

कलेक्टर ने एक जिला एक उत्पाद एवं उपार्जन की बैठक ली

Reva India News

होली के अवसर पर 3 एवं 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ: माहिष्मती घाट पर नियमित योग अभ्यास

Reva India News

Leave a Comment