Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने शासकीय माध्यमिक शाला मेन ब्रांच में किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ  

मंडला 27 मार्च 2025

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने आज शासकीय प्राथमिक तथा माध्यमिक शाला मैन ब्रांच में प्राइमो पिक एन पैक प्राईवेट लिमिटेड मनेरी के सीएसआर मद से तैयार की गई स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। यह पहल छात्रों को आधुनिक शिक्षा तकनीक से जोड़ने और उन्हें बेहतर सीखने का माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने कहा कि स्मार्ट क्लास आज के समय की आवश्यकता है और यह छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि शासन, शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सीईओ जिला पंचायत ने स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक तकनीक के माध्यम से बच्चों को प्रभावी शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पाठशाला के अध्यापकों ने स्मार्ट बोर्ड पर डेमो का प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा, रंजीत गुप्ता, जीएमडीआईसी नंदकिशोर वास्कले, एपीसी शेषमणी गौतम, बीआरसी अनादि वर्मा, विमलेश मिश्रा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ

 

बीआरसी अनादि वर्मा ने बताया कि मेनब्रांच स्कूल में अभी तक परंपरागत तरीके से शिक्षण कार्य किया जाता था। कंपनी के सीएसआर से मिली सहायता के बाद यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से शिक्षा दिया जाना संभव हो सकेगा, जिससे शासकीय शाला के विद्यार्थी भी निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों से प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।

Related posts

22 मार्च के प्रशिक्षण स्थल में परिवर्तन

Reva India News

100 महिलाओं को दिए गए 1100 पौधे नारायणगंज के चिरईडोंगरी सेक्टर में नवांकुर सखियों ने निकाली हरियाली यात्रा

Reva India News

रेवाड़ा में राहगीरों के लिए जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना, जल संरक्षण का संदेश

Reva India News

Leave a Comment