Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया टिकरवारा-हिरदेनगर पुल का निरीक्षण

मंडला 15 अप्रैल 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बंजर नदी पर निर्माणाधीन टिकरवारा से हिरदेनगर को जोड़ने वाले पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बुधवार को होने वाले सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम के दौरान भीड़ को देखते हुए पुल के दोनों ओर बेरीकेटिंग कराएं। यहां से वाहनों का यातायात बंद कराएं, केवल पैदल जाने वालों के लिए मार्ग को खुला रखें। उन्होंने निर्देशित किया कि पुल से टिकरवारा की ओर बनी एप्रोच रोड के साईड में पर्याप्त साईड फिलिंग कराएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

कोरोना के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी चलित प्रदर्शनी

Reva India News

तीन दिवसीय जोन स्तरीय क्रीड़ा एवं साहित्य प्रतियोगिता का शुभारंभ डाईट मंडला में किया जा रहा है आयोजन

Reva India News

संविधान का शब्दशः पालन ही बाबा साहब अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलिः कलेक्टर जीवन में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ें

Reva India News

Leave a Comment