Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा

मंडला 15 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 16 अप्रैल को टिकरवारा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं एसपी श्री रजत सकलेचा ने मुख्य कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करते हुए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल में मंचीय व्यवस्था, मीडिया कक्ष, सुरक्षा के प्रबंध, हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था, मंडप, वर-वधु पक्ष के रिश्तेदारों के लिए बैठने की व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक व्यवस्था, ग्रीन रूम, लोकार्पण/भूमिपूजन गैलरी, पार्किंग आदि तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं टेंट व्यवस्था, बेरीकेटिंग, विद्युत व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी तैयारियां शाम तक पूर्ण करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री रोहित बड़कुल, सीईओ जनपद पंचायत मंडला श्री विनोद मरावी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

विविध प्रतियोगिता चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से किया जागरूक  

Reva India News

टीएल बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Reva India News

उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं  

Reva India News

Leave a Comment