Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया टिकरवारा-हिरदेनगर पुल का निरीक्षण

मंडला 15 अप्रैल 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बंजर नदी पर निर्माणाधीन टिकरवारा से हिरदेनगर को जोड़ने वाले पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बुधवार को होने वाले सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम के दौरान भीड़ को देखते हुए पुल के दोनों ओर बेरीकेटिंग कराएं। यहां से वाहनों का यातायात बंद कराएं, केवल पैदल जाने वालों के लिए मार्ग को खुला रखें। उन्होंने निर्देशित किया कि पुल से टिकरवारा की ओर बनी एप्रोच रोड के साईड में पर्याप्त साईड फिलिंग कराएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 15 अक्टूबर 2023

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 20 अप्रैल 2023

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 27 दिसंबर 2023

Reva India News

Leave a Comment