Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया कंटूर ट्रेंच का अवलोकन

मंडला 26 अप्रैल 2025

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने विकासखंड नारायणगंज के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बबलिया पहुंचकर कंटूर ट्रेंच आदि निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री कूमट ने निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी लगातार क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराएं। कंटूर ट्रेंच के कार्यों में पानी के बहाव को ध्यान में रखकर साइट सेलेक्ट करने पर विशेष ध्यान दें। कंटूर ट्रेंचिंग में रिज टू वैली कान्सेप्ट को अपनाएं जिससे वर्षा जल का अधिक से अधिक संचय हो सके। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

जनसुनवाई में सुनी गई 59 आवेदकों की समस्याएँ

Reva India News

ग्राम पड़रिया के राकेश साहू की उर्वकर अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित

Reva India News

माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment