Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें – कमिश्नर

मंडला, 28 मई 2025

कमिश्नर जबलपुर श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने सभी कलेक्टर्स की वीसी के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी राजस्व अधिकारी राजस्व के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें। वीसी में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों के प्रकरणों की पेंडेंसी के आधार पर अंतिम 10 न्यायालयों की बारीकि से समीक्षा की गई। कमिश्नर ने राजस्व प्रकरणों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाईन, राज्य सेवा अधिकारियों की शासन स्तर पर लम्बित शिकायतें, ई-आॅफिस, समग्र ई-केवाईसी, सीएम आवास योजना शहरी, मिशन कर्मयोगी, वनाधिकार अधिनियम, वर्षाकाल के पूर्व तैयारियाँ, मनरेगा लेवर बजट, विकसित कृषि संकल्प यात्रा, जल गंगा संवर्धन अभियान, अमृत सरोवर, खेत-तालाब सहित अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मंडला एनआईसी से वीडियो काॅन्फ्रेंस में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, उपसंचालक पशुपालन श्री उग्रसेन तिवारी, उपसंचालक कृषि मधु अली, सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री रंजीत गुप्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन हेतु शिविर 9 मार्च को

Reva India News

शिक्षक राष्ट्र निर्माता एवं विद्यार्थियों के पथप्रदर्शक – डॉ. टी.पी. मिश्रा

Reva India News

जिले में अब तक 1093.8 मिमी वर्षा

Reva India News

Leave a Comment