Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रोजेक्ट लक्ष्य के तहत मंडला में जेईई-नीट कोचिंग प्रारंभ करने की तैयारी, 19 जून को समीक्षा बैठक

मंडला, 18 जून 2026

जिला प्रशासन मंडला द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के उद्देश्य से प्रोजेक्ट लक्ष्य के अंतर्गत जिले के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों, सांदीपनि विद्यालयों एवं संकुल प्राचार्य मॉडल स्कूलों में जेईई एवं नीट की विशेष कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं। यह पहल आगामी 1 जुलाई से शुरू होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी मंडला द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परियोजना के सफल क्रियान्वयन, रूपरेखा निर्माण एवं विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए 19 जून को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक दोपहर 3 बजे जिला योजना भवन, मंडला में संपन्न होगी।

बैठक में जिले के सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। साथ ही संस्थाओं से ऐसे पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों की सूची तथा संख्या के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। जिला कलेक्टर के निर्देशन में संचालित यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जनपद पंचायत मवई के ग्राम पंचायत नेवसा में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।

Reva India News

राजा भोज की स्मृति में होगा भोज महोत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजा भोज के कृतित्व और व्यक्तित्व को जनसामान्य के सम्मुख लाने के लिए होंगे विविध कार्यक्रम भोपाल नगर सीमा पर करें राजा भोज द्वार का निर्माण

Reva India News

रिक्त उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन पत्र 25 अक्टूबर तक आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment