मण्डला। वनवासी विकास परिषद महाकौशल के द्वारा पूर्ण कालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का आयोजन 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक वनवासी विकास परिषद एकलव्य बालक छात्रावास कल्याण आश्रम भुआ बिछिया में किया गया। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ रामचन्द्रन्या अखिल भारतीय प्रशिक्षण प्रमुख, राजेन्द्र मादला अखिल भारतीय श्रृद्धा जागरण प्रमुख, सुभाष बडोले क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्य क्षेत्र अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, प्रांत संगठन मंत्री किशोरी लाल यादव वनवासी विकास परिषद, जिला अध्यक्ष कैलाश कुमार डेहरिया के द्वारा किया गया। यहां पर प्रभु श्रीराम, भारत माता, बाला साहब देश पांडे, भगवान बिरसा मुंडा, स्व. जगदेव राम उराव के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वालित किया गया और वर्ग का शुभारंभ हुआ। यहां पर 20 जिला के 70 कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूर्ण कालिक कार्यकर्ता जिला विभाग संगठन मंत्री, प्रांत संगठन मंत्री, प्रांत अमाम प्रमुख, क्षेत्र संगठन मंत्री, क्षेत्र अमाम प्रमुख, अखिल भारतीय आयाम प्रमुख, 13 प्रबंधकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। पूर्ण कालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग कार्यक्रम समापन में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय श्रृद्धा जागरण प्रमुख राजेन्द्र मादला, सुभाष बडोले क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्य क्षेत्र अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, हित रक्षा प्रमुख अजय सिंह प्रांत संगठन मंत्री, तुलसी तिवारी, प्रांत सह संगठन मंत्री केन्द्रीय टोली सदस्य कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतियां उईके, किशोरी लाल यादव वनवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष कैलाश कुमार डेहरिया, बनवासी विकास परिषद जिला उपाध्यक्ष जगत मरावी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में उपस्थित पूर्ण कालिक कार्यकर्ताओं को वनवासी विकास परिषद महाकौशल के द्वारा समाज हित, देश हित में किए जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार से बताया गया वहीं वनवासी विकास परिषद की मुख्य धारा जो समाज के हर वर्ग को जोडऩे की रहती है इस पर विचार व्यक्त किए गए। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्मृति के रूप में डायरी पेन व बैग प्रदान किए गए। इस दौरान अखिल भारतीय श्रृद्धा जागरण प्रमुख राजेन्द्र मादला ने कहा कि वनवासी विकास परिषद जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करती है जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास, संस्कृति, और सामाजिक उत्थान शामिल है। यह संगठन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाता है, जैसे कि छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, कृषि विकास केंद्र, और सांस्कृतिक जागरूकता केंद्र, जिससे जनजातीय लोगों के जीवन में सुधार हो सके। वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष बडोले ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम भारत के जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के कल्याण के लिए काम करने वाला एक पंजीकृत सामाजिक संगठन है। यह संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, मानव संसाधन विकास, महिला सशक्तिकरण, और खेल के क्षेत्र में भी काम करता है। यह संगठन जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास को अपना मिशन मानता है और भारत के 90 प्रतिशत से अधिक जनजाति जिलों तक पहुंच गया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए वनवासी कल्याण आश्रम के अनुभव और अपनी सदस्यता के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों को सामग्री का वितरण भी किया गया।

