Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोधी समाज का 30 नवंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन कार्यक्रम को अंतिम रूप देने आयोजित हुई बैठक

मंडला. जिला लोधी क्षत्रिय समाज एवं आलोक मंडला की बैठक रविवार को रपटा पुल के पास रेवांचल पार्क में रखी गई। जिसमें जिला स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन, लोधी प्रतिभा सम्मान समारोह को अंतिम रूप देने के लिए विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि 30 नवंबर को बम्हनी बंजर के चक्रवर्ती मैरिज गार्डन में आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। मीडिया प्रभारी मंगल सिंह ठाकुर ने बताया कि अंतिम रूप देने के लिए पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने अपने सुझाव दिए। 30 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में जिला लोधी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष कन्हैया ठाकुर, आलोक जिला अध्यक्ष राजेश पटेल, आलोक प्रदेश मीडिया प्रभारी बाल सिंह ठाकुर, महासचिव संजय ठाकुर, केके ठाकुर, उमेश ठाकुर, सुनीत ठाकुर, आशोक ठाकुर, नारायण जंघेला, हुल्कर सिंह बंधु ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

जिला स्टेंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी 15 से 25 मई तक ली जाएंगी दावा-आपत्तियाँ

Reva India News

कृषि यंत्र अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

पाले से बचाव के लिये कृषकों को सलाह

Reva India News

Leave a Comment