Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हिन्दू महाशक्ति संघ कार्यकारिणी घोषित

मण्डला। हिन्दू महाशक्ति संघ की बैठक बीते दिनों आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे पहलवान के द्वारा पूर्व गठित कार्यकारिणी को निरस्त करते हुए नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें मंडला जिला अध्यक्ष के पद में अधिवक्ता वैभव जैन, उपाध्यक्ष पंकज जैन, संगठन मंत्री अनुज दुबे, जिला मीडिया प्रभारी आनंद जैन, जिला संयोजक सूरज रोहरा, जिला सदस्य रज्जू यादव को नियुक्ति किया गया है। बैठक के दौरान जबलपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार चक्रवर्ती, मुकेश प्रजापति, सौरभ बालेश्वर, प्रशांत जैन, शेर सिंह पंद्राम, विजय सर्वे, अघनू पटैल, आकाश यादव, मुकेश प्रजापति, जीतेन्द्र दाहिमा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि हिन्दू महाशक्ति संघ समाज हित को लेकर काम करता है उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ और आम आदमी को उनके अधिकार मिल सकें इस संघ का मुख्य उद्देश्य है।

Related posts

जल गंगा अभियान एवं नवांकुर संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता के लिए लिया संकल्प

Reva India News

3 कोरोना मरीज मिले

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment