Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड काल में आर्थिक एवं निःशुल्क खाद्यान्न की मदद के लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं – जय कुमार

मण्डला 7 अगस्त 2021

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत् 7 अगस्त को नगरपालिका के टाउनहॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क 10 किलो अनाज थैले में प्रदान किया गया। अन्नोत्सव कार्यक्रम को लेकर हितग्राहियों में भी खासा उत्साह देखा गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए हितग्राही जय कुमार चौरसिया ने बताया कि कोविड संकट के दौरान भी केन्द्र एवं राज्य सरकार दोनों ही प्रदेश की जनता के साथ सहभागी रहे हैं। कोविड काल में सरकार ने जनता की आर्थिक मदद के साथ-साथ उनके लिए मासिक रूप से भी निःशुल्क खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित की। यह कार्य निश्चित रूप से सराहनीय है। जय कहते हैं कि मुझे केन्द्र शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ मिला है। मुझे कल 6 अगस्त को अन्नोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया था। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा मुख्यमंत्री अन्न वितरण योजना के तहत निःशुल्क राशन मिला है। जय कुमार चौरसिया कहते हैं कि सरकार ने कोरोना काल में गरीब वर्ग का बड़ा ख्याल रखते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया है। जय राज्य सरकार द्वारा जनहितकारी योजनाओं के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को अपने एवं अपने परिवार की ओर से धन्यवाद देते हैं।

Related posts

9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा ‘पोषण पखवाड़ा’, स्कूलों में होगी विविध गतिविधियाँ

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज होगा ग्राम सभाओं का आयोजन महिलाओं से संबंधित विषयों पर होगी चर्चा

Reva India News

20 को जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment