Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 जून 2023

हेंडपंप उत्खनन एवं सुधार कार्य का वेरीफिकेशन गंभीरता से करें – डॉ. सिडाना

पीएचई एवं ग्रामीण विकास की बैठक संपन्न

मण्डला 6 जून 2023

                मंगलवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने थ्री फेस प्राक्कलन एवं डिमांड नोट संबंधी विकासखंडवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग उक्त कार्य को जल्द पूरा करते हुए रिपोर्ट दें। डॉ. सिडाना ने कहा कि पीएचई द्वारा किए गए पेयजल उपलब्धता, हेंडपंप उत्खनन एवं सुधार कार्य जैसे अच्छे कार्यों का समुचित वेरिफिकेशन कर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विगत 2 सप्ताह में किए गए हेंडपंप, नलकूप खनन एवं स्थापना की विकासखंडवार समीक्षा की तथा संबंधित क्षेत्रों को सहायक यंत्रियों से वेरिफिकेशन रिपोर्ट भी मांगे। कलेक्टर ने कहा कि हेंडपंप उत्खनन एवं सुधार कार्य के वेरिफिकेशन गंभीरता से सुनिश्चित करें। उन्हांेने 2 सप्ताह में पूर्ण हुए कार्यों का ब्यौरा लिया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, ईईपीएचई श्री भास्कर, आरईएस ईई श्री आर्मो एवं श्री धुर्वे तथा संबंधित उपस्थित थे।

 

 

कॉन्ट्रेक्टर को टर्मीनेट करने के निर्देश

 

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने विगत 15 दिनों में हुए कार्यों की विकासखंडवार समीक्षा की। उन्हांेने निवास विकासखंड में चल रहे कार्यों की देरी से नाराजगी जाहिर की तथा ईईपीएचई को संबंधित कॉन्ट्रेक्टर को टर्मीनेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार कार्य समय-सीमा में पूरा करें, लापरवाही पर कार्यवाही करें। कलेक्टर ने बैठक में पीएचई के कार्यों के दौरान प्रभावित हुई सड़कों की मरम्मत की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बारिश से पूर्व सड़कों की मरम्मत का कार्य गंभीरता से पूरा करें। उन्होंने पेयजल समस्या, सड़क सुधार की समस्या एवं नलजल योजनाओं से जुड़ी सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि पीएचई एवं ग्रामीण विकास विभाग समन्वय के साथ लम्बित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

जनसुनवाई में सुनी गई 104 आवेदकों की समस्याएँ

मण्डला 6 जून 2023

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने 104 आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में बूढीमाई वार्ड महाराजपुर निवासी सुशीला नंदा ने कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर डॉ. सिडाना ने तहसीलदार मण्डला को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 5 हजार रूपये की सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम संजयनगर बिंझिया निवासी मुकेश कुमार दुबे ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के संबंध में, रामनगर निवासी संतोष कुमार ने भूमि का पट्टा के संबंध में, सेवानिवृत वनरक्षक अरूण कुमार चतुर्वेदी ने पेंशन प्रकरण के संबंध में, श्रीराम वार्ड मण्डला निवासी अंकुर मिश्रा ने अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में, ग्राम सिंगारपुर निवासी पार्वती झारिया ने विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में, ग्राम मुनू निवासी रतनलाल भारतीया ने नल-जल योजना अंतर्गत जल प्रदाय करने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, संयुक्त कलेक्टर श्री घोरमारे सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त 2 वाहन जब्त

मण्डला 6 जून 2023

                प्रभारी अधिकारी खनिज ने बताया कि विभिन्न प्राप्त शिकायतों के आधार पर 5 जून 2023 को थाना मोहगाँव अन्तर्गत एक वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी51एए8537 एवं एक वाहन डम्फर क्रमांक एमपी50एच1204 थाना महाराजपुर के अन्तर्गत खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की गतिविधि में संलिप्त पाए जाने के कारण खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया।

उक्त संलिप्त दोनों वाहनों को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में थाना प्रभारी मोहगाँव एवं महाराजपुर की सुपुर्दगी में दिया गया। दोनों वाहनों के विरूद्ध म0प्र0 खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: 8 जून को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

मण्डला 6 जून 2023

                मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि 8 जून 2023 को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 के संबंध में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाना है। ग्रामसभाओं में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी, योजना के प्रमुख उद्देश्यों से ग्रामसभा को अवगत कराना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्राप्त राशि के उपयोग की समीक्षा, लाड़ली बहना सेना के दायित्वों से ग्रामसभा को अवगत कराया जाएगा। इसी प्रकार लाड़ली बहना योजना की अंतिम पात्र महिलाओं की सूची का वाचन, जो महिलाएं अभी भी पोर्टल पर डी.बी.टी. इनेवल नहीं दिख रही हैं, उनकी जानकारी तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला 12 को

मण्डला 6 जून 2023

                प्राचार्य शासकीय आईटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मण्डला में 12 जून 2023 को प्रातः 10 बजे से प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में देश-प्रदेश की प्रतिष्ठित कम्पनियाँ सम्मिलित होंगी। 10वी, 12वी, आईटीआई, स्नातक उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष तक हो भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को स्टाइपेण्ड 9 हजार रू. से 15 हजार रू. प्रतिमाह स्टाइपेन्ड एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

मेले में भाग लेने उक्त स्थान पर अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित 12 जून 2023 को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। अप्रेन्टिसशिप हेतु भर्ती, अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्तों अनुसार की जाएगी। प्राचार्य आईटीआई ने बताया कि प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला (पीएमएनएएम) में प्रतिभागिता हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सीएम हेल्पलाईन एवं लाड़ली बहना योजना की समीक्षा बैठक आज

मण्डला 6 जून 2023

                अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जून 2023 को सायं 6 बजे से जिला योजना भवन मण्डला में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाईन की विभागवार समीक्षा, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत डीबीटी लिंकेज, स्वीकृति पत्रों का वितरण, 8 जून 2023 को आयोजित ग्रामसभा की तैयारियों की समीक्षा, 10 जून 2023 को आयोजित मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, जागरूकता संबंधी क्रियाकलाप की समीक्षा की जाएगी। अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उक्त निर्धारित एजेंडा अनुसार अद्यतन जानकारी सहित जिला योजना भवन में उपस्थित रहेंगे तथा विकासखण्ड स्तरीय अधिकारीगण व्ही०सी० के माध्यम से जुड़ सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी एवं फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी वीसी 9 को

मण्डला 6 जून 2023

                अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 आम निर्वाचन एवं फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में 9 जून 2023 को प्रातः 11 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से कलेक्टर द्वारा चर्चा की जायेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

विद्युत शिकायत निवारण फोरम की बैठक व सुनवाई 12 को

मण्डला 6 जून 2023

                म.प्र.शासन ऊर्जा विभाग एवं म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. जबलपुर के निर्देशानुसार मण्डला वृत्त में जिला स्तरीय विद्युत शिकायत निवारण फोरम का गठन किया गया है। फोरम की बैठक, सुनवाई 12 जून 2023 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे वृत्त कार्यालय मण्डला में आयोजित की गई है। सुनवाई में विद्युत उपभोक्ता अपनी बिल सम्बन्धी समस्याओं का त्वरित निराकरण करा सकेंगे। बैठक, सुनवाई में ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिल सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित कार्यालय से न हुआ हो और वे असंतुष्ट हों तो सुनवाई में अपनी समस्या रखने हेतु लिखित आवेदन के साथ एक पुराना बिल संलग्न कर उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिये रियायती सोलर रूफटॉप कनेक्शन की योजना

8 जून को शिविर का आयोजन

मण्डला 6 जून 2023

                अधीक्षण अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. से प्राप्त जानकारी के अनुसार मण्डला जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के क्षेत्रान्तर्गत समस्त घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिये रियायती सोलर रूफटॉप कनेक्शन की योजना लागू की गई है। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान किये जाने हेतु मण्डला सम्भाग में मण्डला (शहर) वितरण केन्द्र कार्यालय एवं बिछिया सम्भाग में बिछिया (पॉवर हाऊस) कार्यालय में 8 जून 2023 को प्रातः 11 बजे से शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सोलर कनेक्शन में मिलने वाली सब्सिडी, सोलर से होने वाले लाभ तथा नेशनल पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ता को सब्सिडी सीधे खाते में प्राप्त करने के सम्बन्ध में एवं वेंडर आदि की जानकारी प्रदान की जायेगी। समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

परियोजना सलाहकार मंडल एकीकृत जनजातीय विकास की बैठक आज

मण्डला 6 जून 2023

                परियोजना प्रशासक एवं सदस्य, सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जून 2023 को अध्यक्ष, परियोजना सलाहकार मण्डल एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना मण्डला एवं निवास की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक जिला योजना भवन मण्डला के सभाकक्ष में सायं 4 बजे आयोजित की गई है। 14 जून 2023 को विधायक विधानसभा क्षेत्र मण्डला सह अध्यक्ष, परियोजना सलाहकार मण्डल मण्डला की अध्यक्षता में जिला योजना भवन मण्डला के सभाकक्ष में समय सायं 4 बजे बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक का एजेण्डा पूर्वानुसार रहेगा।

 

परिवार की सहायता और भविष्य के लिए बचत करेगी संगीता

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मिला स्वीकृति पत्र

 

मण्डला 6 जून 2023

                 उदयपुर टिकरिया निवासी संगीता मसराम को आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ। योजना के तहत पात्र होने पर संगीता बहुत उत्साहित है। उसे 10 जून 2023 को एक हजार रूपए की राशि प्राप्त होगी।

                संगीता का कहना है कि योजना के तहत उसे प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि प्राप्त होगी जिससे वह परिवार की सहायता करने के साथ-साथ भविष्य के लिए बचत भी करेगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के रूप में अद्वितीय योजना संचालित करने के लिए संगीता मसराम ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली राशि से अपने सिलाई व्यवसाय को बढ़ाएगी सुनीता

 

मण्डला 6 जून 2023

                सुनीता यादव के पति अनिल यादव को परिवार के बेहतर ढंग से संचालन की दृष्टि से पर्याप्त आमदनी नहीं होती है। पिछले 10 वर्षों से सिलाई का कार्य कर सुनीता परिवार को आर्थिक सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी मिलने पर सुनीता ने आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की। परीक्षण में वह पात्र पाई गई और आज उसे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ जिससे सुनीता और उसका परिवार बहुत खुश है। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाई गई इस योजना के लिए सुनीता एवं उसके परिवार ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है। सुनीता कहती है कि प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग अपने सिलाई व्यवसाय को बढ़ाने तथा घर खर्च के लिए करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एकल अभियान द्वारा गांव-गांव पंचमुखी शिक्षा

यदि बच्चा विद्यालय तक न आ सके तो विद्यालय को बच्चे तक जाना चाहिये

शिक्ष्ाा और संस्कृति को लेकर जारी है एकल अभियान

मण्डला। लगभग 34 वर्ष पूर्व झारखण्ड के एक छोटे से गांव में मंच से कुछ बुद्धिजीवी स्थानीय ग्रामीणों को धर्म की शिक्षा दे रहे थे इसी दौरान एक बुजुर्ग ग्रामीण ने खड़े होकर यह कहना प्रारंभ किया कि हमें धर्म मत सिखाइये हम जानते हैं कि धर्म का पालन कैसें किया जाता है यदि आप हमारे लिये कुछ करना चाहते हैं तो हमारे जो दुश्मन हैं उन्हें समाप्त करने में हमारी मदद कीजिये। बुजुर्ग से पूछा गया कि उनके दुश्मन कौन हैं तो बुजुर्ग ने बताया कि अशिक्षा और महामारी ये ऐसे दुश्मन हैं जिससे हम ग्रामीणजन जीत नहीं पा रहे। इस प्रश्न के बाद मंच पर सन्नाटा छा गया और यहीं से प्रारंभ हुआ एकल अभियान।
सम्मानीय श्यामजी ने बस वहीं संकल्प ले लिया कि कुछ ऐसा करना है जिससे यदि गांव का बच्चा स्कूल तक नहीं आ पाता तो उसके पास तक शिक्षा पहुंचाई जाये। तब समाज के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों और दूरस्थ के वनांचलों में एकल विद्यालय प्रारंभ करने का विचार किया गया। इसके लिये शासन-प्रशासन से नहीं समाज से सहयोग लिया गया और आज भी समाज के ही सहयोग से यह पूरा अभियान संचालित हो रहा है।

01 लाख ग्रामों में चल रहे विद्यालय
भारत देश की वास्तविक शक्ित ग्रामों में निवास करती है यही कारण है कि ग्रामों को सशक्त  करने विचार किया गया और एकल विद्यालयों में पंचमुखी शिक्षा बच्चों को दी जाने लगी। आचार्यगण हिन्दी, गणित के अलावा आरोग्य, योग की शिक्षा देने लगे। ग्राम के लोगों के साथ बैठकर उन्हें जैविक खेती के फायदे बताये जा रहे हैं शासकीय योजनाओं का कैसें उन्हें लाभ मिले इसकी जानकारी दी जाती है और हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहें इसके लिये हरिकथा एवं धर्म जागरण जैसी गतिविधियाँ भी संचालित होती हैं। वर्तमान में ग्राम स्वराज मंच का भी तेजी से विस्तार किया जा रहा हैं ताकि ग्राम के लोगों में भी इतनी सामर्थ्य आ सके कि राजनैतिक दल के लोग उनके पास आकर उनकी समस्या का निदान कर सकें।
कार्यकर्ता और समिति से होता संचालन

इस पूरे एकल अभियान में एक ओर पूर्णकालिक कार्यकर्ता होते हैं और दूसरी ओर समाज से समिति सदस्य। इन दोनों के सामंजस्य से यह अभियान संचालित होता है जो कि केन्द्र, संभाग, भाग, अंचल, संच से होते हुये ग्राम तक जाता है और फिर इसी कड़ी में ग्राम से केन्द्र तक आता है। इस पूरे अभियान में समिति और कार्यकर्ता समान रूप से अभियान को आगे बढ़ाने में मेहनत करते हैं।


जिले में चल रहे 320 विद्यालय
मण्डला जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान में 320 विद्यालय संचालित हैं जहां ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पंचमुखी शिक्षा आचार्य दे रहे हैं। इन्हीं विद्यालयों के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने विगत दिवस जिला मुख्यालय आकर वार्षिकोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोपहर 02:00 बजे अभियान के ग्राम स्वराज मंच प्रभारी संजय जैन, संभाग संरक्षक महाकौशल आलोक सिंह, संभाग सचिव महाकौशल चेतन चौहान एवं भाग अध्यक्ष नरबदिया मरकाम की अगुवाई में अंचल समिति, संच समिति और ग्राम समिति सदस्यों के साथ-साथ सभी पूर्णकालिक कार्यकर्तागण तथा भाग एवं संभाग के पदाधिकारियों के साथ एक बड़ी रैली निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुये कार्यक्रम स्थल सरस्वती शिशु मंदिर पहुंची जहां पर सरस्वती वंदना एवं हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया और 12 अंचलों से आये बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिनमें समाज सुधार के संदेश एवं राष्ट्र प्रेम समाहित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया।

 

Related posts

मंत्री श्रीमती उइके ने वृद्धाश्रम में किया वरिष्ठजनों का सम्मान

Reva India News

अब तक 179350 मे.टन की हुई धान खरीदी

Reva India News

12 दिसम्बर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment