Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आशुतोष जायसवाल ने शतरंज में मारी बाजी

                                      मण्डला। वुशू खिलाड़ी आशुतोष जायसवाल वुशू खेल के साथ अब शतरंज में भी अपनी धाक जमा रहे हैं। विगत दिवस मोंटफॉर्ट विद्यालय में इंटरहाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग से अलग-अलग छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता करी। जिसमें 14 वर्षीय आयु वर्ग में कक्षा छठवीं के छात्र आशुतोष जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अग्रिम राउंड के लिए चयनित हुए। जिससे विद्यालय प्राचार्य शिक्षक व अभिभावकों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने देवरीकला में निर्माणाधीन पीएम जनमन आवास का निरीक्षण किया  

Reva India News

अपराधी, गुण्डे और माफियाओं पर सख्त कार्यवाही करें – श्री चौहान कलेक्टर-कमिश्नर्स कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के निर्देश  

Reva India News

कलेक्टर ने की नगरीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment