Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की नगरीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

मण्डला 13 जुलाई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्ट्रीट वेंडर्स योजना सहित नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं की निकायवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी सीएमओ अपने क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स योजना में प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स योजना के हितग्राहियों को अन्य योजनाओं की जानकारी दें। उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्ट्रीट वेंडर्स योजना के तहत् निकायों से प्राप्त लक्ष्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी एक माह में अधिक से अधिक प्रकरणों को स्वीकृत करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि योजना के बैंक में लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत कराएं। उन्होंने नैनपुर एवं मंडला नगरीय क्षेत्र को स्ट्रीट वेंडर्स योजना में विशेष प्रगति दिखाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान ’मै भी डिजीटल’ अभियान के तहत् हितग्राहियों को डिजीटल लेनदेन सहित अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत् हितग्राहियों का डाटा ऑनलाईन करें तथा जिले में अधिक से अधिक डिजीटल लेन-देन को बढ़ावा देने कार्यवाही करें। श्रीमती सिंह ने नगरीय क्षेत्रों के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी निकाय एसएचजी के लिए जारी लक्ष्यों को अनिवार्यतः प्राप्त करें। उन्होंने लक्ष्य के अनुपात में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने बैंक लिंकेज के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी प्रसारित करें तथा हितग्राहियों को चयनित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दें। इस संबंध में निचले स्तर तक मुनादी एवं अन्य गतिविधियां प्रसारित करें।

श्रीमती सिंह ने प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा करते हुए अप्रारंभ कार्यों को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कार्य आगामी एक माह में पूरा करें। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए नगरीय निकायों को अपने क्षेत्र में नाली साफ-सफाई, अतिक्रमण आदि गतिविधियां सतत् रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ नगरपालिका मंडला प्रदीप झारिया सहित सभी निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने ली जिला खनिज प्रतिष्ठान की समीक्षा बैठक 30 जून तक पूर्ण करें वर्ष 2023-24 के सभी लंबित कार्य – कलेक्टर डीएमएफ मद की राशि का उपयोग पारदर्शिता एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप करने के निर्देश

Reva India News

म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिछिया के अंतर्गत 195 समूह गठित,

Reva India News

अवैध रेत परिवहन में दो वाहन जब्त

Reva India News

Leave a Comment