Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोती महल का भ्रमण किया  

मंडला 5 मई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मंडला जिले के रामनगर में स्थित मोतीमहल का भ्रमण किया। उन्होंने इस अवसर पर मोतीमहल में स्थित गोंडवानाकालीन शिलालेख को भी देखा। मोतीमहल में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए जनजातीय सांस्कृतिक-कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में आदिवासी जननायकों की वीर गाथाओं को भी प्रदर्शित किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोतीमहल में स्थानीय कलाकारों के साथ सैल नृत्य भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोतीमहल के समीप गोंडवाना ध्वज स्थल का भ्रमण व शिवमंदिर के दर्शन किए।

इस अवसर पर प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री शिवारानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा सहित स्थानीय कलाकार मौजूद थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 27 जुलाई 2026

Reva India News

कोरोना से बचने वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने की अपील

Reva India News

कलेक्टर की जिलेवासियों से अपील चाइनीज़ माँझे का उपयोग पतंगबाजी के दौरान नहीं करें

Reva India News

1 comment

Leave a Comment