Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर 24 अप्रैल को वीसी आयोजित

मंडला, 22 अप्रैल 2026

प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल द्वारा “कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में 24 अप्रैल को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा लोक सेवाओं में लोक केंद्रित प्रशासन को बढ़ावा देने तथा सेवाभाव की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर कर्मयोगी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के लोकसेवकों के प्रशिक्षण के लिए “कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम” लागू किया जा रहा है, जिसमें आईजीओटी पोर्टल के माध्यम से डिजिटल लर्निंग एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण “ब्लेंडेड मोड” में होगा, जिसमें ऑनलाइन और कक्षा आधारित गतिविधियों का समावेश रहेगा। सभी प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आईजीओटी पोर्टल पर पंजीकरण एवं सक्रिय भागीदारी अनिवार्य की गई है।

उक्त वीसी बैठक में सभी संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ-साथ अतिरिक्त विकास आयुक्त, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक में कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वीसी में शामिल होने के लिए लिंक भी साझा किया गया है। अधिकारियों से समय पर जुड़कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने ग्रामीणों से पेयजल के संबंध में सावधानी बरतने की अपील की प्रचार रथ के माध्यम से गॉव- गॉव में महामारी रोकने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है सावधान रहें, सुरक्षित रहे, साफ व स्वच्छ पानी पीये, दूषित भोजन न करें जिले में पेयजल हेतु 9 हजार 380 हैंडपंप है संचालित

Reva India News

23 सितम्बर को जिले में लगने वाले शिविर 18 आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार शिविर लगेंगे

Reva India News

Leave a Comment