Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में एकलव्य योजनांतर्गत निःशुल्क प्रवेश

मंडला, 21 मई 2025

प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला ने बताया कि शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में शासन की अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए अति महत्वाकांक्षी एकलव्य योजना संचालित है। इसके अंतर्गत तीन वर्षीय नियमित डिप्लोमा पाठ्यकम कम्प्यूटर साइंस इंजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेली कम्यूनिकेसन इंजी. तथा इलेक्ट्रिकल इंजी. निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ है। शासन द्वारा प्रवेश के लिए विस्तृत समय सारणी जारी की जा चुकी है। प्रथम चरण की आॅनलाइन काउंसलिंग के लिए 30 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक का समय निर्धारित किया है। किसी भी एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क में जाकर अपना पंजीयन एकलव्य योजनांतर्गत डिप्लोमा के लिए करा सकती है। अतः ऐसे अनुसूचित जनजाति परिवार की छात्राएं जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रू. कम हो, वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं तथा जिनके परिवार की आय उससे अधिक है, उन्हें प्रवेश के लिए शासन द्वारा निर्धारित फीस देय होगी।

Related posts

बीजाडांडी में हितग्राहियों को किया गया बैकयार्ड कुक्कुट चूजों का वितरण

Reva India News

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों में महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं एवं साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

Reva India News

महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment