Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मत्स्य पालन की इच्छुक कृषि सखियों को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया  

मंडला 31 जुलाई 2025

जिला पंचायत के सभागार एवं विकासखण्ड मोहगांव, नैनपुर, मण्डला की कृषि सखियां जो कि मनरेगा अंतर्गत निर्मित खेत तालाब में मत्स्य पालन की इच्छुक कृषि सखियों को मत्स्य पालन संबंधी प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित महिला कृषि सखियों को मत्स्य पालन की तकनीकियों, मत्स्यबीज संवर्धन के पूर्व तालाब की तैयारी एवं मत्स्यबीज संचयन, मत्स्य आहार तैयार करने संबंधी विषय की जानकारी प्रदाय की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एन.आर.एल.एम. से श्री बी.डी. भैसारे एवं मत्स्य विभाग से श्री एच.के. भगत सहायक मत्स्य अधिकारी, श्री पी.आर. वैद्य वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक एवं श्री एस.के. भारद्वाज मत्स्य निरीक्षक, श्री एस.के. उइके मत्स्य निरीक्षक ने मत्स्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदाय किया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 16 फरवरी 2026

Reva India News

मत्स्याखेट प्रतिबंधित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 12 जुलाई 2023

Reva India News

Leave a Comment