Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 22 मई को जिला योजना समिति की बैठक लेंगे

मंडला, 21 मई 2025

प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 22 मई 2025 को प्रातः 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार (योजना भवन) में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। आयोजित बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, लोक निर्माण विभाग (भवन), लोक निर्माण विभाग (सड़क), लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग), भवन विकास कार्पोरेशन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पेयजल), म.प्र. जल निगम के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 22 मई 2025 को प्रातः 9 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10:30 बजे मंडला आगमन कर माँ नर्मदा जी के दर्शन एवं पूजन करेंगे। आप प्रातः 11 बजे पदाधिकारियों से भेंट तथा 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय मंडला में बैठक, दोपहर 1 बजे सर्किटहाउस आगमन कर दोपहर 2 बजे मंडला जिले से डिंडौरी, राजेन्द्रग्राम होते हुए अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

सभी बीएमओ प्रति शुक्रवार एवं मंगलवार एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़ाना सुनिश्चित करेंगे – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने मातृ तथा शिशु मृत्यु दर की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

आदिवासी समाज की आजादी में अहम भूमिका – कमलेश

Reva India News

सिवनी में *हजरत बाबा सैय्यद अब्दाल कादरी शाह रह. अलैह* का 43वाँ सालाना उर्स 3 मई को , कव्वाली का होगा शानदार मुकाबला

Reva India News

Leave a Comment