Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम मंडला ने किया नल जल योजना का निरीक्षण

मंडला, 24 मई 2025

एसडीएम मंडला श्रीमति सोनल सिडाम ने विकासखंड मंडला के ग्राम सागर में निर्माणाधीन महर्षि संदीपनी विद्यालय (सीएम राईज स्कूल) के भवन का जायजा लिया। साथ ही जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम में संचालित नल जल योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम में नियमित रूप से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल प्रदाय करें। भ्रमण के दौरान एसडीएम मंडला श्रीमति सिडाम ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि समय समय पर पानी को उबालकर पीने एवं पानी की जांच करने के साथ-साथ पानी के उपचार करने की समझाइश दी। भ्रमण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से एसडीओ श्री विनेश उईके, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, नल चालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

उमंग, उच्च शिक्षा, हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम महाविद्यालय में सम्पन्न

Reva India News

जिले में अब तक 1494.9 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

बिछिया तहसील में देर रात तक एसआईआर का कार्य जारी कलेक्टर ने कार्य के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की

Reva India News

Leave a Comment