Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने सुनी 95 आवेदकों की समस्या

मंडला, 27 मई 2025

जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुये उनके समुचित निराकरण की पहल की। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में 95 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, एसडीएम सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित थे। संपन्न हुई जनसुनवाई में वाद-विवाद, आवास योजना, नामांतरण, बंटवारा, पेयजल सहित अन्य विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

जिला योजना समिति की बैठक 9 जुलाई को

Reva India News

तीरंदाजी सहायक प्रशिक्षण केंद्र मण्डला के लिए प्रतिभा चयन 24 दिसम्बर को

Reva India News

जिले में 10 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment